Skip to content

NEET परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ सोनम वांगचुक का अनशन जारी, 19 दिनों में 9 किलो वजन कम

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। अनशन के 19वें दिन उनका वजन करीब 9 किलो कम होने और स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने की बात सामने आई है।

इस बीच अमेरिका स्थित भारतीय प्रवासी समूह ‘द हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। समूह ने प्रधानमंत्री से सोनम वांगचुक के साथ बातचीत कर उनका अनशन समाप्त कराने का आग्रह किया है।

खुले पत्र में परीक्षा प्रणाली की कथित खामियों को दूर करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने, पूरे मामले पर सार्वजनिक जवाब देने और एक पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया तैयार करने की मांग की गई है। संगठन ने सोनम वांगचुक और आंदोलनरत छात्रों से भी अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील की है।

वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी अधिकारियों को सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा है कि उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena