Skip to content

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अचानक गूंजा इमरजेंसी अलर्ट, लोगों के मोबाइल फोन पर बजा तेज सायरन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, बेमेतरा, महासमुंद, मुंगेली, जशपुर, सरगुजा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित कई जिलों में सोमवार को लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट का तेज सायरन बजने लगा। अचानक अलार्म बजने से लोग कुछ देर के लिए घबरा गए और बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की।

मौसम विभाग की ओर से जारी “Extremely Severe Alert” के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज गरज-चमक, मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसी चेतावनी को लोगों तक तत्काल पहुंचाने के लिए मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट प्रसारित किया गया।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena