Skip to content

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में: प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम फहराएंगे तिरंगा

भव्य मार्च पास्ट, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का शानदार आयोजन

रायगढ़, 25 जनवरी 2026। देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को सुबह 9 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में धूमधाम से आयोजित होगा। प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग विकास, अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभागों के कैबिनेट मंत्री श्री नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होंगे।

कार्यक्रम की खासियत रहेगा आकर्षक मार्च पास्ट। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं वाहिनी, जिला पुलिस, महिला पुलिस बल, नगर सेना (महिला एवं पुरुष), एनसीसी कैडेट्स तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियां अनुशासित प्रदर्शन करेंगी।

समारोह में शहीदों के परिजनों का भावभीना सम्मान होगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्ट वॉच वितरित की जाएंगी। विभिन्न विभागों की झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय नागरिकों से अपील है कि गरिमापूर्ण तरीके से समारोह में भाग लें।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena