Skip to content

स्कूल बसों सहित यात्री वाहनों पर सख्ती, दस्तावेज-फिटनेस में कमी पर चालानी कार्रवाई

रायगढ़। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिला प्रशासन ने सघन जांच अभियान चलाया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न मार्गों पर संचालित यात्री बसों और स्कूल वाहनों की जांच की।अभियान के दौरान कुल 23 बसों की जांच की गई, जिसमें परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक का लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार पेटी जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का परीक्षण किया गया। जांच में निर्धारित बैठक क्षमता से अधिक सवारी ले जाने एवं अन्य नियम उल्लंघन के मामले भी सामने आए।

परिवहन विभाग ने इन अनियमितताओं पर संबंधित वाहन संचालकों से कुल 16,900 रुपये का चालान वसूला।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस तरह की जांच कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। विभाग ने वाहन मालिकों और संचालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, वाहन की फिटनेस समय पर जांच कराएं और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए यात्रियों की जान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena