Skip to content

रायगढ़ में कल 4 घंटे बिजली गुल: जाने कहां-कहां रहेगी अंधेरा

रायगढ़। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 11 केवी खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने के कार्य के कारण 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक 33/11 केवी गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन के 11 केवी कोतवाली फीडर की सप्लाई बाधित रहेगी

प्रभावित क्षेत्र

सेवाकुंज रोड, हंडी चौक, गायत्री मंदिर एरिया

महिला समृद्धि बाजार, अनाथालय कॉलोनी, कोतवाली थाना

पुरानी हटरी, बड़े पान मसाला एरिया, किरोड़ीमल कॉलोनी

दुर्गा टेलर, लाल टंकी एरिया एवं आसपास के क्षेत्र

इसके अलावा 33 केवी जीडीसी फीडर भी प्रभावित होगा। होटल ट्रिनिटी, एकॉर्ड, जिंदल रीजेंसी और अंश जैसे प्रमुख होटलों के उपभोक्ता भी असुविधा का सामना करेंगे।

विभाग की अपील

विद्युत व्यवधान से होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए विभाग ने सहयोग की अपील की है। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि बिजली बचाएं, समय पर बिल जमा करें और रूफटॉप सोलर लगाकर ऊर्जा दाता बनें। आवश्यकता पड़ने पर समय में बदलाव संभव है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena