Skip to content

रायगढ़ में नशे पर पुलिस का धावा:  सप्लायर गिरफ्तार.. 288 कैप्सूल समेत बाइक जब्त..

रायगढ़, 23 जनवरी 2026। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार किया। प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल युवाओं तक पहुंचाने वाले आरोपी निलमणि गुप्ता (30 वर्ष, निवासी बिजना, तमनार) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी से 288 नशीली कैप्सूल, बिना नंबर की बजाज पल्सर बाइक (कीमत 95,000 रुपये) और मोबाइल फोन समेत 1.18 लाख की संपत्ति जब्त।

मुखबिर की सूचना पर 22 जनवरी को मिलूपारा-कोड़केल मार्ग पर घेराबंदी की गई। आरोपी बिना नंबर की बाइक पर लैलूंगा से मिलूपारा ले जा रहा था। तलाशी में मोटरसाइकिल के हैंडल से 36 पत्ते (288 कैप्सूल) बरामद। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 6 पत्ते उसके अपने, बाकी सुनील बेहरा (ग्राम लिबरा) के। सुनील ने विकास यादव (ग्राम राजपुर, लैलूंगा) से फोनपे पर 6000 रुपये देकर मंगाए थे।

कानूनी कार्रवाई: थाना तमनार में अपराध क्र. 11/2026 के तहत धारा 21(C), 29 NDPS एक्ट में FIR दर्ज। तीनों आरोपी फरार। थाना प्रभारी कमला पुसाम के नेतृत्व में एएसआई शशिदेव भोई, आरक्षक बनारसीलाल सिदार समेत टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena