Skip to content

रायगढ़ में महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता पर पुलिस का अभियान, स्कूल और गांव में किए गए जागरूकता कार्यक्रम

रायगढ़, 08 जनवरी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में जिले में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय तथा थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बिरसिंघा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह और रेणु सिंह द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।

इस दौरान सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव, आपात स्थिति में त्वरित सहायता लेने के उपाय तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी मार्गदर्शन किया गया।

थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बिरसिंघा में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना सहित महिला संबंधी अपराधों और उनसे बचाव के कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना और ओवरस्पीडिंग को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण बताया गया तथा इससे होने वाले जान-माल के नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

इसके साथ ही मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के तरीकों, उससे बचाव और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं और

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena