Skip to content

नाबालिग बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में शादी का झांसा देकर बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, 09 जनवरी 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 08 जनवरी की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

परिवारजनों द्वारा आसपास इलाके, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं मिलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई गई।शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 16/2026 अंतर्गत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।शादी का झांसा देकर किया शोषणजांच के दौरान पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए 10 जनवरी को नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। महिला पुलिस अधिकारी ने जब बालिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी करम सारथी उर्फ रोशन सारथी निवासी ग्राम टारपाली ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।बालिका के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।

पीड़िता का महिला चिकित्सक से चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।आरोपी गिरफ्तार और रिमांड परपुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी करम सारथी को उसके घर ग्राम टारपाली, थाना चक्रधरनगर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। साक्ष्यों के आधार पर उसे 11 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।नाबालिग बालिका की त्वरित पतासाजी और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena