Skip to content

NH-49 पर जोरदार भिड़ंत: कलेक्टर के पिता समेत चार घायल, दो कारें तहस-नहस!

रायगढ़। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम धनगर के पास एनएच-49 पर सड़क पर पड़े मृत कुत्ते के कारण दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के पिता विश्वनाथ चतुर्वेदी समेत चार लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 बजे विश्वनाथ चतुर्वेदी इनोवा कार से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। जिला मुख्यालय से लगे धनगर ग्राम के पास पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर पड़े मृत कुत्ते को देखकर उन्होंने वाहन को किनारे करने का प्रयास किया। तभी विपरीत दिशा से खरसिया की ओर तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने इनोवा को टक्कर मार दी।

दोनों वाहनों में सवार घायल:

इनोवा कार: विश्वनाथ चतुर्वेदी (कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के पिता) – कंधे में गंभीर चोट।

स्विफ्ट डिजायर: सिद्धार्थ सिदार (24 वर्ष), राकेश डनसेना (28 वर्ष, निवासी कोसमनारा), हेतराम (32 वर्ष, निवासी कलमी) – सिर में चोटें।

डॉक्टरों का कहना है कि कलेक्टर के पिता की हालत नाजुक है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनएच-49 पर सुरक्षा के नए इंतजामों की मांग तेज हो गई है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena