Skip to content

CG में मौत का लाइव video.. ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला.. मौके पर हुई मौत..

सरगुजा।  जिले के अंबिकापुर शहर में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बिलासपुर चौक पर हुई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवक की मां अपने बेटे के लहूलुहान शव को देखकर बेसुध हो गई। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

दुर्घटना का विवरण
यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई जब मुक्तिपारा गांधीनगर निवासी 38 वर्षीय दीपक मानिकपुरी अपनी बाइक से बिलासपुर चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। सिर बुरी तरह कुचल जाने के कारण दीपक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने युवक को कुचलने के बाद उसी तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया।

पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रिम कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। फिलहाल, पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और दोषी को पकड़ा जा सके। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena