Skip to content

सुअर के लालच में करंट तार से किसान की हत्या.. 4 आरोपी गिरफ्तार.. गए जेल

रायगढ़, 22 जनवरी 2026। थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम खम्हार में जंगली सुअर फसाने के लिए खेत में करंटयुक्त तार लगाने से किसान की मौत के मामले में पुलिस ने शेष चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस घटना में पहले ही दो आरोपी जोसेफ मिंज और सोनू एक्का गिरफ्तार हो चुके थे। दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को ग्राम खम्हार निवासी किसान लालकुमार साहू (37) अपने खेत मुड़बहला में धान की रखवाली के लिए रात 8 बजे गए थे। वहां जंगली सुअर भगाने के जाल में फंसकर करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने धारा 105 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गवाहों के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों से चारों फरार आरोपी—सत्यप्रकाश एक्का (29), जशवंत मिंज (43), शशीलाल एक्का (45) और करन चौहान (27)—की पहचान हुई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आज सभी को पकड़ लिया।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena