Skip to content

छत्तीसगढ़ में आबकारी SI भर्ती रद्द: परीक्षा-2024 की नियुक्ति आदेश पर लगी रोक, लेटर जारी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। आबकारी विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर जारी की गई नियुक्तियां अब रद्द कर दी गई हैं। इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है, लेकिन सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया गया।

सरकारी पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है: “छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2024 की चयन सूची के आधार पर अनुशंसित आबकारी उप निरीक्षक पदों की नियुक्ति तकनीकी खामियों के चलते निरस्त की जाती है।

बताया जाता है कि CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 के जरिए आबकारी विभाग में 85 उम्मीदवारों का चयन किया था। नए साल की शुरुआत में इनके शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी होनी थीं, लेकिन अब यह प्रक्रिया रुक गई है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena