Skip to content

ACB की बड़ी कार्रवाई: फूड इंस्पेक्टर 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बिलासपुर ।मस्तूरी क्षेत्र – भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए (ACB) ने मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, फूड इंस्पेक्टर ने एक आवेदक से उचित मूल्य दुकान (राशन दुकान) के आबंटन के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

ऐसे हुआ ट्रैप

शिकायतकर्ता से तय राशि लेकर जब फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार रिश्वत की रकम ले रहे थे, उसी दौरान पहले से मौजूद ACB की टीम ने उन्हें 90,000 रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही पंचनामा और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

जांच जारी

ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, आरोपी के अन्य संभावित मामलों और संपत्ति की भी जांच की जा रही है।

क्षेत्र में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद मस्तूरी क्षेत्र के खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उचित मूल्य दुकान आबंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

ACB ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी शासकीय अधिकारी अवैध रूप से रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी को दें, ताकि ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena