Skip to content

रक्षाबंधन: सदियों पुरानी परंपरा में छिपा है भाई-बहन के स्नेह और कर्तव्य का संदेश, पंडित कान्हा शास्त्री ने बताया राखी बांधने का शुभ समय

रक्षाबंधन पर इस बार बन रहे शुभ संयोग, सुबह 6:23 से 9:48 बजे तक राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

रायपुर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और रक्षा-संकल्प का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी।

ज्योतिर्विद पंडित कान्हा शास्त्री ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए प्रातःकाल का समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा। उन्होंने बताया कि शुभ मुहूर्त में रक्षा-सूत्र बांधने से पर्व की धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावना और अधिक मंगलकारी मानी जाती है।

उन्होंने बताया कि राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 6:23 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:32 से 12:23 बजे तक तथा गोधूलि मुहूर्त शाम 05:00 बजे से 7:19 बजे तक रहेगा।

पंडित कान्हा शास्त्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सम्मान और पारिवारिक दायित्व का संस्कार है। बहन द्वारा भाई के मस्तक पर तिलक लगाकर आरती करने, रक्षा-सूत्र बांधने और मिठाई खिलाने के बाद भाई को भी बहन के सुख, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में रक्षाबंधन के पर्व की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। यह पर्व परिवार को जोड़ने और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम एवं अपनत्व को मजबूत करने का संदेश देता है।

रक्षाबंधन 2026 के प्रमुख मुहूर्त

  • सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: सुबह 6:23 से 9:48 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:32 से 12:23 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:00से 7:19 बजे तक
  • इस समय रखी बाँधने से बचें: दोपहर 01:30 से 03:00 तक

रक्षा-सूत्र कलाई पर बंधता है, लेकिन उसकी डोर भाई-बहन के हृदय को जोड़ती है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena