Skip to content

रायगढ़ के खरसिया की महिला ग्वालियर आश्रम में मिली, परिवार की तलाश जारी

खरसिया । ग्वालियर के स्वर्ग सदन आश्रम में रह रही एक महिला ने बातचीत के दौरान खुद को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र का निवासी बताया है। महिला ने अपने पति का नाम निर्मल बताया है। अब आश्रम प्रबंधन और सामाजिक कार्यकर्ताओं की कोशिश है कि महिला की पहचान सुनिश्चित कर उसे उसके परिवार से मिलाया जा सके।

बताया गया कि जब कुछ लोग महिला के करीब पहुंचे तो वह घबराकर भागने लगी। बाद में जब उसे भरोसा दिलाया गया कि उसे उसके परिवार से मिलाने में मदद की जाएगी, तो उसने बातचीत शुरू की और अपने बारे में जानकारी दी।

महिला के परिवार की पहचान और ठिकाने की पुष्टि के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति महिला को पहचानता है या उसके परिवार के संबंध में जानकारी रखता है, तो वह विकास गोस्वामी – 9039129571 से संपर्क कर सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना और वीडियो को रायगढ़, खरसिया तथा आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि महिला के परिजनों तक जानकारी पहुंच सके और उसे सुरक्षित रूप से उसके परिवार से मिलाया जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri