Skip to content

लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के पति श्री कुंजबिहारी सिदार के निधन का समाचार सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिवार, समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।

कुंजबिहारी सिदार के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

ॐ शांति।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena