Skip to content

रायपुर में चर्चित बेबी स्वैपिंग मामले में एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई

रायपुर । रायपुर के माता लक्ष्मी नर्सिंग होम और पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर से जुड़े बहुचर्चित बच्चा बदलने (बेबी स्वैपिंग) मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला वर्ष 2023 का है, जब एक दंपति ने आरोप लगाया था कि प्रसव के बाद उनके नवजात शिशु को बदल दिया गया तथा महिला को बिना पर्याप्त जानकारी और सहमति के ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया।

परिजनों का दावा था कि अस्पताल की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने निजी लैब से डीएनए परीक्षण कराया, जिसकी रिपोर्ट के बाद संदेह और गहरा गया। न्याय की मांग को लेकर मामला अंततः सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद रायपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अस्पताल के संचालक डॉ. नीरज पहलाजानी, समीर पहलाजानी, कर्तव्य वर्मा सहित अन्य संबंधित चिकित्सकों और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला चिकित्सा क्षेत्र में पारदर्शिता, मरीजों के अधिकार और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच करेगी तथा दस्तावेजों, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रकरण पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि जांच के निष्कर्ष यह तय करेंगे कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और यदि लापरवाही या अपराध सिद्ध होता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena