Skip to content

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।  

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई और उनकी चोटों की गंभीरता को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है।  

अधिकृत मेडिकल बुलेटिन और प्रशासनिक पुष्टि के बाद ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति तथा दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।  

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Taran

Taran