Skip to content

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में IMA MSN, SBIMS द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर IMA MSN, श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SBIMS), रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. देवेंद्र नायक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. नीता नायक, डॉ. मानिक चटर्जी, डॉ. विष्णु दत्त, सीए नितिन पटेल, डॉ. बोरेंद्र पटेल, डॉ. दीपक जायसवाल, डॉ. कुलदीप छाबड़ा, डॉ. अनिल दुबे एवं डॉ.तेजस नायक सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का सफल आयोजन IMA MSN SBIMS Council द्वारा किया गया। आयोजन में सास्वत दीप्तारथ, कन्वीनर पियूष साहू, को-कन्वीनर सृजन शर्मा एवं आर्या सोलंकी, जनरल सेक्रेटरी दीप्ति चंद्रा, जॉइंट सेक्रेटरी आकांक्षा सैनी, रैबलीन चावला, स्टूडेंट काउंसिल रिप्रेजेंटेटिव अक्षिता सिन्हा, एग्जीक्यूटिव बॉडी सदस्य वंशिका चतुर्वेदी, सौम्या पांडा, शाहंक कुर्रे, कृष शर्मा एवं गगन सिल तथा IMA सदस्य बॉबी गुप्ता की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena