Skip to content

रायगढ़ में मैरिन ड्राइव बना रणक्षेत्र: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 9 आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार

रायगढ़, 22 अप्रैल। शहर के मैरिन ड्राइव क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जब “छोटा हाथी” वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ तकरार देखते ही देखते खून-खराबे में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने डंडों, लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट जैसे खतरनाक हथियारों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं 3 विधि के साथ संघर्षरत नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मीत वर्मा, रोहन यादव, समीर खान, शंकर साहू, शेख मोहम्मद अफताब, शेख माह जुनैद, राज केवंत, विश्राम सारथी और कान्हा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रारंभिक धाराओं में संशोधन करते हुए हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और बलवा (Rioting) जैसी गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। यह कार्रवाई पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम पर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हिंसा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा बनी रहे।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena