Skip to content

सट्टेबाज बाबू खेमानी गिरफ्तार: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की आड़ में चल रहा था बड़ा नेटवर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे कथित सट्टेबाज बाबू खेमानी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की आड़ में बड़े स्तर पर सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सट्टेबाजी के मामलों में पकड़े गए करीब 20 आरोपियों से पूछताछ के दौरान बाबू खेमानी का नाम सामने आया था। इसके बाद रायपुर कमिश्नरेट ने तकनीकी इनपुट के आधार पर उसकी तलाश तेज की और अंततः मुंबई में उसे धर दबोचा।

जांच में यह भी सामने आया है कि बाबू खेमानी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सट्टे का जाल फैला रहा था। वह खुद को एक इंफ्लूएंसर के रूप में प्रस्तुत करता था, जिससे युवाओं को आसानी से अपने नेटवर्क में जोड़ सके।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लग्जरी BMW कार समेत लाखों रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है। अधिकारियों का मानना है कि यह नेटवर्क छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र और ओड़िशा तक फैला हुआ था।

इस मामले में दुर्ग, मुंबई और ओड़िशा में पहले से चल रही कार्रवाई के बाद बाबू खेमानी की गिरफ्तारी को बड़ी कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

रायपुर पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, साथ ही कई अन्य संदिग्धों पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri