Skip to content

जामझोर क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल सम्पन्न, भालुनारा टीम बनी विजेता

विधायक उमेश नंदकुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

खरसिया।जामझोर क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में खेल प्रेमी फाइनल मुकाबले का आनंद लेने पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक उमेश नंदकुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ टूर्नामेंट का समापन

आयोजन समिति के सदस्य अरविंद मोहंती ने जानकारी देते हुए बताया कि जामझोर क्रिकेट प्रीमियर लीग में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता एवं अन्य टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

भालुनारा टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में भालुनारा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं छोटे देवगांव की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इसके अलावा बरभौना की टीम तृतीय और बानीपाथर की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को दी बधाई

समापन समारोह में अभय मोहंती, नेत्रानंद पटेल, शुकदेव डनसेना और देव कुमारी राठिया (सरपंच) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और क्रिकेट टीम एसोसिएशन के सदस्यों का सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं अतिथियों ने विजेता और सहभागी सभी टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri