Skip to content

टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल: भारत की ऐतिहासिक जीत, न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना विश्व चैंपियन

अहमदाबाद ।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी men’s T 20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में Indian cricket team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand cricket team को 96 रन से पराजित कर विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। इस दमदार जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शक मौजूद थे। जैसे ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज की, पूरा स्टेडियम “भारत-भारत” के नारों से गूंज उठा और खिलाड़ियों ने मैदान पर तिरंगा लहराकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया। देशभर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे फोड़कर और जश्न मनाकर इस जीत का स्वागत किया।

टॉस के बाद भारत की तेज शुरुआत

मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के कप्तान Mitchell santner ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। लेकिन भारत के बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए इस फैसले को गलत साबित कर दिया।

भारतीय टीम की ओर से Abhishek Sharma और Sanju  Samsun ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले ही ओवर से चौकों-छक्कों की बारिश शुरू कर दी और पावरप्ले में ही न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया।

भारतीय बल्लेबाज़ों की तूफानी पारी

फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Sanju Samsun – 46 गेंदों में 89 रन Abhishek Sharma– 52 रन की तेज पारी –  Ishan Kishan 23 गेंदों में 54 रन

इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 विश्व कप फाइनल के इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक माना जा रहा है।

लक्ष्य के दबाव में बिखरी न्यूज़ीलैंड की टीम

256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। भारतीय गेंदबाज़ों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करते हुए विपक्षी बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

न्यूज़ीलैंड की ओर से Tim seifert ने अर्धशतक लगाकर कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सके।

भारतीय गेंदबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाज़ों ने भी इस फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Jaspreet Bumrah – 4 विकेट axar Patel – 3 विकेट

इनकी शानदार गेंदबाज़ी के सामने न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और भारत ने 96 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

भारत ने रचा नया इतिहास

इस जीत के साथ भारत ने कई बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कीं

तीसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब फाइनल मुकाबले में 255 रन का विशाल स्कोर 96 रन की बड़ी जीत

यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक मानी जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri