Skip to content

ईरान के अगले सुप्रीम लीडर को भी नहीं छोड़ेंगे! इज़राइल की खुली धमकी से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

दुबई । मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। इज़राइल ने साफ शब्दों में कह दिया है कि ईरान जिसे भी अगला सुप्रीम लीडर चुनेगा, वह उसके निशाने पर होगा। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब ईरान में मौजूदा सुप्रीम लीडर खामेनेई के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज़ है।

क्या कहा इज़राइल ने?

इज़राइल के रक्षा मंत्री। इजरायल काट्ज़ ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि “नाम कोई भी हो, चेहरा कोई भी हो अगर वह इज़राइल के खिलाफ नीतियां आगे बढ़ाएगा तो वह हमारा लक्ष्य होगा।”

इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है।

क्यों बढ़ा तनाव?

ईरान और इज़राइल के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर विवाद क्षेत्रीय प्रभाव और सीरिया-लेबनान में टकराव हालिया सैन्य हमलों और जवाबी कार्रवाई इन्हीं सबके बीच अब यह सीधी धमकी सामने आई है।

कौन हो सकता है अगला सुप्रीम लीडर?

मीडिया रिपोर्ट्स में मोजतबा खामेनेई का नाम संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर चर्चा में है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरान में सुप्रीम लीडर का चयन Assembly of experts द्वारा किया जाता है।

दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट पर

इस बयान के बाद वैश्विक शक्तियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यदि बयानबाजी सैन्य कार्रवाई में बदली, तो पूरे क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ सकती है।

क्या हो सकता है आगे?

ईरान की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया संभव क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों में इजाफा अमेरिका और अन्य देशों की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ सकती है फिलहाल इतना तय है कि इज़राइल की इस खुली चेतावनी ने मिडिल ईस्ट की सियासत को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। आने वाले दिनों में हालात किस करवट बैठेंगे, इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri