Skip to content

गोरखापाली कांड: सामाजिक सौहार्द पर हमला, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की उठी आवाज

जिला सक्ती के ग्राम गोरखापाली में जातिवादी घटना निंदनीय, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई – भीम आर्मी छत्तीसगढ़

सक्ति। होली के दिन सक्ती जिला के ब्लॉक मालखरोदा अंतर्गत ग्राम गोरखापाली में सतनामी समाज के साथ हुई जातिवादी घटना अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। असामाजिक तत्वों द्वारा घर के पिकअप वाहन, ट्रैक्टर एवं डीजे को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर पूरे गांव में भय और आतंक का वातावरण निर्मित किया गया।

यह घटना केवल एक परिवार या समाज विशेष पर हमला नहीं, बल्कि भारतीय संविधान और सामाजिक सद्भाव पर सीधा प्रहार है। ऐसी मानसिकता किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

भीम आर्मी छत्तीसगढ़ स्पष्ट रूप से मांग करती है कि—

दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। कठोर एवं उदाहरणात्मक कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। गांव में स्थायी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।

सतनामी समाज के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करना हमारा नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है।

यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो भीम आर्मी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु लोकतांत्रिक और संवैधानिक माध्यमों से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri