Skip to content

डिवाइडर टूटी और अंधेरा: खरसिया के हाईवे पर लगातार हादसों का खतरा

चपले, खरसिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 49 पर ग्राम चपले के पास बुधवार रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद खरसिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया।

हादसे में कार में सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए रायगढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय हादसे की वजह अंधेरा और मार्ग की खराब स्थिति हो सकती है।

विशेष रूप से ध्यान देने योग्य यह है कि कुनकुनी रेलवे ब्रिज के पास हाईवे की डिवाइडर टूटी हुई है, जिससे वाहन चालक रात में आसानी से नियंत्रण खो देते हैं। इस हिस्से में पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। स्थानीय मीडिया और DK संवाद की टीम लगातार प्रशासन तक इस मुद्दे की जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। पूर्व में भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

खरसिया पुलिस ने दुर्घटना के बाद वाहन चालकों को सावधानी बरतने और सड़क पर विशेष सतर्क रहने की अपील की है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस टूटी डिवाइडर की मरम्मत और मार्ग पर पर्याप्त रोशनी लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ रोकी जा सकें।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri