Skip to content

खरसिया में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, हुड़दंगियों पर सख्ती तय

खरसिया। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। रेस्ट हाउस में आयोजित शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों की उपस्थिति में स्पष्ट कर दिया गया कि त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जबरन रंग लगाने, शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद उत्पात मचाने, मास्क लगाकर उपद्रव करने अथवा तीन सवारी वाहन चलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सीसीटीवी और पेट्रोलिंग के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। प्रशासन ने डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को निर्धारित समय सीमा के भीतर रखने के निर्देश भी दिए हैं।

इस दौरान शशि मोहन सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत फरार और आदतन अपराधियों की सूची तैयार कर लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। होली से पहले ऐसे तत्वों को जेल भेजने की कार्रवाई तेज कर दी गई है, ताकि आम नागरिक निर्भय होकर त्योहार मना सकें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है—इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाकर नगर की गरिमा बनाए रखें।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena