Skip to content

कमिश्नरी लागू होते ही राजधानी में “प्रो-एक्टिव” पुलिसिंग तेज, गुंडागर्दी पर लगातार एक्शन

रायपुर। रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख देखने को मिल रहा है। “प्रो-एक्टिव” पुलिसिंग के तहत फरार वारंटियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी, चाकूबाजों की धरपकड़ और असामाजिक तत्वों की सार्वजनिक परेड जैसी कार्रवाइयां लगातार जारी हैं।

रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पुराने लंबित वारंटों पर तेजी से कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना प्राथमिक लक्ष्य है।

सघन चेकिंग और नाइट पेट्रोलिंग

कमिश्नरी लागू होने के बाद संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग, वाहन जांच और नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को स्पष्ट संदेश है—कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी धारदार हथियार लेकर घूमने वालों पर तत्काल गिरफ्तारी सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सुरक्षित और शांत राजधानी का लक्ष्य

PoliceCommissionerateRaipur का कहना है कि राजधानी क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और शांत वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में भी विशेष अभियान जारी रहेंगे और अपराध नियंत्रण के लिए तकनीकी निगरानी तथा खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena