Skip to content

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” में अवैध स्क्रैप पर बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन कबाड़ जब्त

कोतवाली, जूटमिल और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.60 करोड़ रुपये की संपत्ति जप्त

रायगढ़, 27 फरवरी 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने आज अवैध स्क्रैप के परिवहन पर बड़ा प्रहार किया। उड़ीसा से पूंजीपथरा की ओर ले जा रहे 9 वाहनों को रोककर कुल 139.5 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया गया।

जप्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है, जबकि वाहनों सहित कुल जप्त संपत्ति का मूल्य करीब 1.60 करोड़ रुपये आंका गया है।

नाके और संयुक्त कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से ट्रक, माजदा और पिकअप वाहनों में अवैध स्क्रैप (लोहा, टीन, झड़ टुकड़े और मोटर पार्ट्स) लोड कर रायगढ़ जिले के गेरवानी और पूंजीपथरा क्षेत्र में लाया जा रहा है।

सूचना पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस को हाईवे और अंदरूनी मार्गों पर नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जूटमिल थाना पुलिस: गढ़उमरिया-उड़ीसा मुख्य मार्ग पर नाके के दौरान तीन ट्रक पकड़े गए, जिनमें कुल 85 टन स्क्रैप जप्त किया गया। CG 13 BH 8185 – 25 टन CG 13 BA 3342 – 30 टन CG 07 – 30 टन कोतवाली और साइबर थाना पुलिस: पूंजीपथरा-रायगढ़ मुख्य मार्ग के उर्दना के पास नाकेबंदी कर 6 वाहन पकड़े गए, जिनमें कुल 54 टन स्क्रैप जब्त किया गया। माजदा CG 13 AP 2652 – 5 टन 10 चक्का ट्रक OR 09 L 0175 – 30 टन पिकअप CG 13 AR 5783 – 1.5 टन माजदा OD 15 V 7853 – 6 टन माजदा CG 13 AR 7550 – 8 टन टाटा 14 चक्का OD 15 H 9541 – 22 टन

वाहन चालकों और आरोपियों पर कार्रवाई

पुलिस ने वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि स्क्रैप को उड़ीसा से रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्र में ले जाया जा रहा था।

अवैध दस्तावेज और चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर थाना कोतवाली और जूटमिल में धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में कुल 5 ट्रक, 3 माजदा और 1 पिकअप वाहन शामिल हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन में संलिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चोरी या अवैध संपत्ति के परिवहन में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। हम किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

गिरफ्तार/कार्रवाई किए गए आरोपी

उज्जवल कुमार सिंह, गया, बिहार मोहम्मद खालिद, नालंदा, बिहार राणा सिंह, पिथौरा, महासमुंद मनीराम, जैजेपुर, जिला सक्ती युधिष्ठिर दास, अम्बाभौना, जिला बरगढ़, उड़ीसा मोहनलाल सारथी, रेगड़ा, रायगढ़ भूषण साह, बृजराज नगर, झारसुगुड़ा, उड़ीसा करतार सिंह, बरगढ़, उड़ीसा सुभाष कुमार मांझी, खम्हार, जिला अंगुल, उड़ीसा

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार अवैध संपत्ति और चोरी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई से नहीं बचाया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena