Skip to content

रायगढ़ पुलिस विभाग में 11 अधिकारियों का हुआ तबादला

रायगढ़ । जिला पुलिस प्रशासन में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के 11 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार, कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में निरीक्षक (Inspector) और उप निरीक्षक (Sub-Inspector) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

1️⃣ निरीक्षक रामकिंकर यादव: थाना प्रभारी पुसौर से अब थाना प्रभारी पूंजीपथरा बनाए गए हैं।
2️⃣ निरीक्षक प्रशांत राव आहेर: थाना प्रभारी जूटमिल से थाना प्रभारी तमनार भेजे गए हैं।
3️⃣ निरीक्षक मोहन भारद्वाज: थाना प्रभारी कोतरा रोड से अब थाना प्रभारी पुसौर की कमान संभालेंगे।
4️⃣ निरीक्षक अभिनवकांत सिंह: रक्षित केंद्र रायगढ़ से थाना प्रभारी जूटमिल नियुक्त किए गए हैं।
5️⃣ निरीक्षक राकेश मिश्रा: थाना प्रभारी पूंजीपथरा से थाना प्रभारी चक्रधरनगर भेजे गए हैं।
6️⃣ निरीक्षक कमला पुसाम: थाना प्रभारी तमनार से थाना प्रभारी कोतरा रोड बनाई गई हैं।
7️⃣ निरीक्षक नसीरुद्दीन खान: प्रभारी साइबर थाना से अब थाना प्रभारी छाल होंगे।
8️⃣ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी: थाना प्रभारी छाल से चौकी प्रभारी खरसिया नियुक्त किए गए हैं।
9️⃣ निरीक्षक अमित तिवारी: चौकी प्रभारी खरसिया से रक्षित केंद्र रायगढ़ वापस बुलाए गए हैं।

महिला पुलिस विभाग में भी बदलाव

1️⃣ उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त को कोतरा रोड से हटाकर प्रभारी महिला थाना बनाया गया है ।
2️⃣  दीपिका निर्मलकर को महिला थाना से थाना कोतरा रोड स्थानांतरित किया गया है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा

SSP शशि मोहन सिंह द्वारा जारी यह आदेश 26 फरवरी 2026 से प्रभावी हो गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena