Skip to content

Raigarh: बंद कमरे में खून से लथपथ मिला 20 साल के अभिषेक का शव, चाकू बरामद… सुसाइड या कुछ और?

रायगढ़ ।जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवक अभिषेक विश्वकर्मा का शव उसके ही कमरे में खून से लथपथ हालत में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

रात 10 बजे आई ‘धड़ाम’ की आवाज… फिर छा गया सन्नाटा

परिजनों के मुताबिक, खाना खाने के बाद अभिषेक अपने कमरे में चला गया था। रात करीब 10 बजे सामान गिरने की तेज आवाज आई। जब घरवालों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। फोन किया गया, लेकिन कॉल भी रिसीव नहीं हुई।

अंदर से बंद था कमरा… खिड़की से दिखा खून

शक होने पर परिजनों ने खिड़की से झांका—और जो दृश्य दिखा, उससे सबके होश उड़ गए। कमरे का फर्श खून से सना था और अभिषेक बेसुध पड़ा था।

मौके से मिला धारदार चाकू

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आत्महत्या या साजिश?

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, क्योंकि कमरा अंदर से बंद था। लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। क्या यह वाकई सुसाइड है या कहानी में कोई और ट्विस्ट छिपा है?

पूरे इलाके में दहशत

घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पर टिकी है।

फिलहाल सवाल बरकरार है-आखिर बंद कमरे में अभिषेक के साथ क्या हुआ?

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena