Skip to content

भटगांव में बेखौफ नकाबपोश का तांडव

सेंधमारी कर हजारों का माल पार, CCTV में कैद वारदात

सारंगढ़। जिले के भटगांव में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीती रात करीब 1:30 बजे एक नकाबपोश चोर ने प्रकाश इलेक्ट्रिकल दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर सेंधमारी की और करीब 13 हजार रुपये नगद तथा लगभग 12 हजार रुपये के वायर बंडल सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हुई है। फुटेज में आरोपी नकाब बांधे बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है।

एक महीने में दूसरी बड़ी चोरी

गौरतलब है कि एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी की घटना है। इससे पहले भी भटगांव की एक दुकान में चोरी के बाद आगजनी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

दुकान संचालक यादराम पटेल की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

व्यापारियों में आक्रोश

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि अपराधी खुलेआम सीसीटीवी के सामने वारदात कर रहे हैं, तो पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या भटगांव की रातें फिर से सुरक्षित होंगी या चोर इसी तरह पुलिस की नाक के नीचे वारदात को अंजाम देते रहेंगे?

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri