Skip to content

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

4 ट्रकों में भरा 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, 82 लाख की संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई

रायगढ़, 24 फरवरी 2026। जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने चार ट्रकों से करीब 80 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 82 लाख रुपये आंका गया है।

समारूमा मेन रोड पर घेराबंदी

23 फरवरी 2026 की दोपहर मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पूंजीपथरा पुलिस टीम ने घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को समारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर रोका। तलाशी के दौरान ट्रकों में लोहे के एंगल, पाइप, टिन और अन्य कबाड़ सामग्री लदी पाई गई।

चालक परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे सामग्री के चोरी की संपत्ति होने का संदेह गहरा गया।

जब्त ट्रकों का विवरण

CG14D0528 – करीब 11 टन कबाड़ CG04ML3765 – करीब 25 टन कबाड़ CG15AC4339 – करीब 15 टन कबाड़ AP31TF7866 – करीब 29 टन कबाड़

कुल वजन लगभग 80 टन, बाजार मूल्य करीब 28 लाख 35 हजार रुपये।

कबाड़ और चारों ट्रकों सहित कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

वैधानिक कार्रवाई

आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 09/2026, 10/2026, 11/2026 और 12/2026 दर्ज कर

धारा 35(क)(ड) BNSS धारा 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध में संलिप्त लोगों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena