Skip to content

CG Budget 2026: “जुमलों की पतंग, जनता काटेगी डोर” भूपेश बघेल का हमला, कांग्रेस का तीखा रिएक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट को “ज्ञान-गति की दुर्गति के बाद संकल्प का नया जुमला” बताते हुए कहा कि यह जुमलों की पतंग है, जिसकी डोर जनता जल्द ही काट देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट जमीनी सच्चाइयों से दूर है और युवाओं, किसानों व महिलाओं की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता।

कांग्रेस नेताओं के आरोप

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला ने कहा कि 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट में रोजगार, शिक्षा और कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रावधान नहीं हैं। उन्होंने वित्त मंत्री पर केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री बस योजना के लिए मात्र 10 करोड़ रुपये का प्रावधान बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 50 करोड़ रुपये को अपर्याप्त बताया आयुष्मान भारत के लिए 1500 करोड़ रुपये को अस्पतालों की देनदारियों के मुकाबले कम बताया

वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने बजट को “कॉर्पोरेट मुनाफे और संसाधनों की लूट का संकल्प” बताया। उनका कहना है कि आयरन-स्टील और कृषि आधारित इकाइयों के संरक्षण के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। अनियमित और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा भी अधूरा है।

महिला और रोजगार मुद्दों पर सवाल

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बजट को महिलाओं के लिए निराशाजनक बताया। उनके अनुसार:

महिला सुरक्षा और रोजगार पर कोई विशेष पैकेज नहीं रानी दुर्गावती योजना अस्पष्ट 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर के वादे पर कोई प्रावधान नहीं

वहीं धनंजय सिंह ठाकुर ने जनकल्याणकारी मदों की उपेक्षा करते हुए उद्योग विभाग का बजट तीन गुना बढ़ाने पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि साय सरकार का यह तीसरा बजट भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा और रोजगार, शिक्षा, कृषि व महिला सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर स्पष्ट रोडमैप देने में असफल रहा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena