Skip to content

बिलासपुर में करोड़ों की ज्वेलरी लूट का सनसनीखेज खुलासा

सुपारी से लेकर एनकाउंटर तक: बीजेपी पार्षद की हत्या की साजिश, 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । बिलासपुर में सराफा कारोबारी से करोड़ों की ज्वेलरी लूटकांड ने अब बड़ा राजनीतिक और आपराधिक मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यही गिरोह जमीन विवाद के चलते बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी भी ले चुका था। हालांकि पार्षद पर हमला असफल रहा, जिसके बाद आरोपियों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?

मंडल अध्यक्ष (BJP अनुसूचित जाति मोर्चा) और नारियल व्यापारी राजू सोनकर का पार्षद बंधु मौर्य से जमीन विवाद चल रहा था। लोकल हिस्ट्रीशीटर नारद उर्फ सुमित श्रीवास ने यूपी से शूटर बुलवाए। 25 लाख में हत्या का सौदा तय, 6 लाख एडवांस दिए गए। 18 दिसंबर की रात कार रोककर गोली मारने की साजिश, लेकिन पार्षद तेज़ी से निकल गए और वारदात टल गई।

हत्या की साजिश फेल होने के बाद गिरोह ने सराफा कारोबारियों की रेकी शुरू की।

महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट: ऐसे दिया वारदात को अंजाम

17 फरवरी 2026, रात 9:15 बजे संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर घर जा रहे थे अंधा मोड़ पर ईको कार से टक्कर पिस्टल तानकर मारपीट 4 बैग लूटे

लूट का माल:

लगभग 2 किलो सोना 200 ग्राम तैयार जेवर 350 ग्राम कच्चा सोना 100 ग्राम फाइन गोल्ड 3.5 लाख कैश

कुल कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

यूपी में शॉर्ट एनकाउंटर, सभी आरोपी गिरफ्तार

सूचना के बाद पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई।

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा गया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी (शॉर्ट एनकाउंटर)।

गिरफ्तार आरोपी:

विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति (अनूपपुर, म.प्र.) करीम खान (बरेली, उ.प्र.) विजय लाम्बा (नई दिल्ली) मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा (नोएडा, उ.प्र.) इरफान अली (बिलासपुर) नारद उर्फ सुमित श्रीवास (बिलासपुर) राजू सोनकर (बिलासपुर)

पुलिस ने लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका, डेढ़ लाख कैश और हथियार बरामद कर लिए हैं।

बड़ा सवाल

जमीन विवाद से शुरू हुई रंजिश कैसे संगठित अपराध में बदल गई? राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति का नाम साजिश में आना क्या संकेत देता है? बाहरी शूटरों की एंट्री से क्या प्रदेश में इंटर-स्टेट गैंग सक्रिय हैं? यह मामला सिर्फ लूट नहीं, बल्कि राजनीति, सुपारी किलिंग और संगठित अपराध के गठजोड़ की कहानी बन चुका है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri