Skip to content

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव, भारतीय जनता पार्टी ने भेजा 7 नामों का पैनल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 26 मार्च से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी क्रम में भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेज दिया है।

सामाजिक संतुलन पर फोकस

पार्टी ने पैनल तैयार करते समय ST-SC, OBC और सामान्य वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया है। कुल 7 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिससे सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास स्पष्ट होता है।

पैनल में शामिल प्रमुख नाम

नवीन मार्कंडेय कृष्णमूर्ति बांधी किरण बघेल गौरीशंकर अग्रवाल प्रबल प्रताप जूदेव सरोज पांडे नारायण सिंह चंदेल

अब अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। प्रदेश की सियासत में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं और माना जा रहा है कि संगठन अनुभव, सामाजिक समीकरण और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन करेगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri