Skip to content

खरसिया में पानी की किल्लत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा

खरसिया (छत्तीसगढ़): खरसिया विधानसभा क्षेत्र में नदी, तालाब और नहर लगातार सुख रहे हैं, वहीं बोरवेल का पानी भी धरातल पर पहुंच रहा है। इसके कारण कृषक वर्ग और आम जनता को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या के समाधान और कोरबा नहर एवं आडपथरा डेम से जल्द पानी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए खरसिया कांग्रेस परिवार ने 23 फरवरी 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे खरसिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

कार्यकर्ताओं से अपील

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाएँ। सभी कार्यकर्ता सुबह 11:00 बजे मदनपुर कांग्रेस कार्यालय पहुँचें, जहां से ज्ञापन सौंपने के लिए यात्रा शुरू की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने की यह पहल खरसिया विधायक आदरणीय उमेश पटेल के निर्देशानुसार की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena