Skip to content

मन की बात में डिजिटल फ्रॉड पर पीएम की चिंता, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

दिल्ली। देश में बढ़ते डिजिटल अपराधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल फ्रॉड जैसे मामलों पर पहले विस्तार से चर्चा की गई थी, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन इसके बावजूद अब भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अक्षम्य हैं।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से विशेष रूप से सतर्क और जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधी लोगों को डराकर, भ्रमित कर या लालच देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर तुरंत विश्वास न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी साझा करने से बचें।

उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल युग में तकनीक का सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि सतर्कता और जागरूकता ही डिजिटल अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena