Skip to content

रायगढ़ जिले में 4.76 करोड़ की लागत से 15 महतारी सदन का निर्माण, महिलाओं को मिलेगा सशक्त मंच

रायगढ़।ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य शासन ने रायगढ़ जिले में “महतारी सदन” के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, यह पहल महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं में भागीदारी का मजबूत मंच उपलब्ध कराएगी।

निर्माण कार्य का विस्तृत विवरण

– वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 4 करोड़ 7 लाख 60 हजार रुपए की लागत से जिले में 15 महतारी सदन बनाये जा रहे हैं।

– वर्तमान स्थिति के अनुसार:

6 सदनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है 6 सदनों का कार्य प्रगतिशील है 3 सदनों का निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है

– विशेष रूप से बाकारूमा, कुड़ेकेला और आमापाली में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

– निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से किया जा रहा है और विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि गुणवत्ता और समयसीमा का पूरी तरह पालन हो।

कलेक्टर का निरीक्षण और सख्त निर्देश

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शुक्रवार को खनिज उत्खनन प्रभावित क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड के दूरदराज ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन महतारी सदन का स्थलीय निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

निर्माण कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करें। तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। यदि किसी स्थान पर मानकों में कमी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

महिलाओं के लिए प्रभाव

महतारी सदनों के माध्यम से महिलाएं:

सामूहिक प्रशिक्षण में भाग लेंगी स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़े अवसर जानेंगी सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगी

यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तिकरण का एक स्थायी मंच बनेगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena