Skip to content

ग्राम कुर्रुभांठा शासकीय माध्यमिक शाला में न्योता भोज, बच्चों में दिखा उत्साह

खरसिया। नहरपाली संकुल अंतर्गत ग्राम कुर्रुभांठा शासकीय माध्यमिक शाला में 20 फरवरी 2026 को विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की शिक्षिका सुशीला टंडन और सैनिक दिलीप टंडन ने स्नेहपूर्वक सभी छात्रों को भोज कराया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान प्रधान पाठक फागूलाल पटेल , प्रधान पाठक (प्रा. शा.) यादराम पटेल , शिक्षक कुंज बिहारी डनसेना , शिक्षिका अर्चना साहू ,यमुना जांगड़े,विद्यालय की सभी रसोइया बहनें और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

न्योता भोज के आयोजन से विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों ने आनंदपूर्वक भोजन ग्रहण किया और शिक्षिका सुशीला टंडन एवं सैनिक दिलीप टंडन के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और प्रेरणादायक आयोजन विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक होते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri