Skip to content

ईदगाह के पास सजी जुए की महफिल पर पुलिस की रेड, 2 जुआरी गिरफ्तार; कई फरार

रायगढ़। शहर के चांदमारी स्थित ईदगाह के समीप जुए की महफिल सजी हुई थी, जहां “बावन परियों” के साथ दांव लगाए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली थाना रायगढ़ पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस टीम के पहुंचते ही जुआ फड़ में अफरा-तफरी मच गई और कई जुआरी अंधेरे व भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से धर दबोचा।

8,200 रुपये और ताश के पत्ते जब्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 18 फरवरी को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी।

पकड़े गए आरोपियों में—

तिलक विश्वकर्मा (48 वर्ष), निवासी तुर्रीपारा, रायगढ़ उस्त राम यादव (51 वर्ष), निवासी टिकरापारा, रायगढ़

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 8,200 रुपये नगद तथा ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।

जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत पृथक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश पैंकरा, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह जगत तथा महिला आरक्षक राधा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena