Skip to content

राजकिशोर नगर लूट कांड 24 घंटे में सुलझा

बिलासपुर–यूपी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। राजकिशोर नगर में हुई सनसनीखेज लूट की घटना का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर कर लिया गया। यह कार्रवाई बिलासपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में संभव हुई। पूरे अभियान का नेतृत्व बिलासपुर रेंज के आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने किया।

पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मुख्य आरोपी पर 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न राज्यों में समन्वय स्थापित कर त्वरित दबिश दी, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

विजय लांबा – निवासी चंदन नगर, थाना जगतपुरी, दिल्ली (मुख्य आरोपी, 70+ आपराधिक प्रकरण) मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुड्डा – निवासी सेक्टर-113, जनपद गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश विनोद उर्फ बीनू प्रजापति – निवासी दादाबाड़ी, जिला कोटा, राजस्थान (स्थायी पता – जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश) करीम खान – निवासी सकलेन नगर, थाना बारादरी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश इरफान अली – निवासी टिकरापारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़

70 से अधिक मामलों में शामिल मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विजय लांबा पर 70 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों का गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था।

संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें दबोचा। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

अंतरराज्यीय समन्वय से मिली सफलता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित रणनीति का परिणाम है। राजकिशोर नगर लूट कांड का 24 घंटे में खुलासा होने से आमजन में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में भय का माहौल बना है।

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena