Skip to content

खरसिया: वार्ड 16 व 18 में सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने CMO को दिया ज्ञापन

खरसिया 19 फरवरी 2026 । नगर पालिका परिषद खरसिया में वार्ड नंबर 16 एवं 18 के नागरिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद राम शर्मा एवं कांग्रेस नेता वार्ड 18, आकाश पटेल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वार्डों में सफाई, नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की गई। इस अवसर पर CMO ने वार्ड प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आपकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा।”

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को समय पर सुनना और उनका समाधान करना नगर विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नगरपालिका प्रशासन सभी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा।

इस पहल को वार्डवासियों ने स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नगर में सफाई और बुनियादी ढांचे के सुधार जल्द ही नजर आएंगे।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena