Skip to content

राज्यसभा चुनाव 2026: छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान

छत्तीसगढ़ की 5 सीटों में से 2 होंगी रिक्त, तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त

रायपुर, छत्तीसगढ़: भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को अप्रैल-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों की रिक्त सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी। इस चुनाव के माध्यम से देश के 10 राज्यों में कुल 37 राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की पांच सीटों में से कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इनके कार्यकाल की समाप्ति के कारण आयोग ने राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

निर्वाचन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:26 फरवरी 2026: निर्वाचन अधिसूचना जारी 26 फरवरी – 5 मार्च 2026: नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक) 6 मार्च 2026: नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 मार्च 2026: अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं 16 मार्च 2026: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान, शाम 5 बजे से मतगणना 20 मार्च 2026: संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण

नाम-निर्देशन पत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में निर्धारित रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों का मताधिकार

राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन में राज्य के कुल 90 विधानसभा सदस्य अपना मत देंगे, जिनमें शामिल हैं:

भारतीय जनता पार्टी: 54 इंडियन नेशनल कांग्रेस: 35 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 1

मतदान मतपत्र के माध्यम से होगा और वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया बैंगनी स्केच पेन मान्य होगा। किसी अन्य पेन का प्रयोग अवैध माना जाएगा।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की गारंटी

निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी, ताकि सभी पक्षों के मत सुरक्षित और पारदर्शी रूप से गिने जा सकें।

अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों का राज्यवार विवरण अनुलग्नक ‘A’ में उपलब्ध है। राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में राजनीतिक हलचल के साथ-साथ जनता के लिए भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena