Skip to content

राठिया कंवर समाज का आठवां ठाकुर महोत्सव मेला भव्यता के साथ संपन्न

11 जोड़ी विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रायगढ़।15 फरवरी 2026 राठिया कंवर समाज ने ग्राम चंदशेखरपुर एड्ड में आठवां ठाकुर महोत्सव मेला आयोजित किया। दो दिवसीय इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों ने अपने इष्टदेव ठाकुर देव के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं की भीड़ ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कलश यात्रा का भव्य शुभारंभ

14 फरवरी को प्रातः 9 बजे श्री केशव बैगा के घर से कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और युवतियां कलश लिए शामिल हुईं। समाज के वालेंटियर और बैगा समूह ने भी यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई।ग्राम छाल के राजेश राठिया के नेतृत्व में करमा नाच दल ने यात्रा को और भव्य बनाया रातः 11 बजे कलश यात्रा ठाकुर देव परिसर पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ स्वागत किया और विधिपूर्वक पूजा की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद

मेला दो दिनों तक चला। इसमें भक्ति संगीत, गीत गायन, बालक-बालिकाओं के खेलकूद, सामाजिक और स्वास्थ्य चर्चाएं, महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं, आदिवासी परंपरा के लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समाज ने सभी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की।

विवाह समारोह

14 फरवरी की शाम 5 बजे से 11 जोड़ी युवक-युवतियों के विवाह का तेल मड़वा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 15 फरवरी को बैगा पद्धति से सभी विवाह संपन्न हुए।समाज के सगा जन, पुरुष, महिलाएं, युवा और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया। मंच संचालन प्रो. डी. आर. राठिया के नेतृत्व में हुआ। भोजन, पानी, यातायात नियंत्रण, सफाई, बिजली, तिलक चंदन और स्वागत जैसी व्यवस्थाएँ अलग-अलग टीमों ने सफलतापूर्वक निभाईं।कार्यक्रम की फोटोग्राफी कार्यवाही जगदीश राठिया (मीडिया प्रभारी) द्वारा की गई।

समापन और आशीर्वाद

15 फरवरी को आयोजित आशीर्वाद और समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे श्री राधेश्याम राठिया (सांसद, रायगढ़ लोकसभा)। विशिष्ट अतिथियों में विधायक और पूर्व विधायक गण शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दुर्गा प्रसाद राठिया ने की।अतिथियों ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक संगठन और एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।समापन पर जनक राम राठिया ने समाज के सभी भाई-बहनों से अपील की कि राठिया कंवर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को अपने क्षेत्रों में बढ़ावा दें।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena