Skip to content

चोरी पर सख्ती: रायगढ़ पुलिस ने दो कबाड़ चोरों को पकड़ा, 30 हजार का माल बरामद

रायगढ़, 17 फरवरी 2026। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरों, कबाड़ चोरों और अवैध कबाड़ खरीदने-बेचने वालों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना तमनार पुलिस ने लोहा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

📌 ऐसे हुआ खुलासा

15 फरवरी 2026 को प्रार्थी विनोद राठिया (44 वर्ष), निवासी ग्राम गारे, ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जमीन पर बने लोहे के शेड से अज्ञात चोरों ने आलवेस्टर सीट और लोहे के पाइप चोरी कर लिए हैं।

रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

🔹कबाड़ कारोबार की आड़ में चोरी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में कबाड़ का कार्य करने वालों से पूछताछ और पतासाजी शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि वशीकूल इस्लाम और जयराम बेहरा कबाड़ खरीदने-बेचने की आड़ में चोरी की घटनाओं में शामिल रहते हैं।

पुलिस टीम ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने ग्राम गारे माइंस क्षेत्र के पास स्थित शेड से चोरी करना स्वीकार किया।

30 हजार रुपये का माल बरामद

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गए आलवेस्टर सीट और लोहे के पाइप, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये है, बरामद कर जप्त किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

वशीकूल इस्लाम, पिता असरफ अली, उम्र 46 वर्ष निवासी वाउसीपुकुर, थाना लालगोला, जिला मुर्शीदाबाद (प. बंगाल), वर्तमान निवासी तमनार, जिला रायगढ़ जयराम बेहरा, पिता विश्वनाथ बेहरा, उम्र 45 वर्ष निवासी खम्हरिया, थाना तमनार, जिला रायगढ़

पुलिस टीम की भूमिका

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में की गई। टीम में एएसआई शशिदेव भोय, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, हेम प्रकाश सोन, पुष्पेन्द्र सिदार एवं थाना स्टाफ शामिल रहे।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena