Skip to content

Raigarh News: उत्कल एक्सप्रेस में 3 किलो गांजा बरामद, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई; मध्यप्रदेश का युवक गिरफ्तार

रायगढ़। रेल मार्ग से हो रही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना रायगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। 15 फरवरी 2026 को ट्रेन नंबर 18477 उत्कल एक्सप्रेस से 3 किलो गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में की गई। जीआरपी द्वारा रेलवे मार्गों पर लगातार निगरानी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्कल एक्सप्रेस के पिछले हिस्से की जनरल बोगी में एक युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर सफर कर रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम ने ट्रेन में दबिश दी और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

युवक की पहचान भारत ठाकुर (23 वर्ष), पिता इंदर सिंह, निवासी ग्राम बर्बात्ता, थाना कटंगी, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई।

बैग से बरामद हुआ 3 किलो गांजा

तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद गुलाबी रंग के बैग की जांच की गई। बैग में दो अलग-अलग पैकेट में कुल 3 किलो गांजा मिला। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

जीआरपी रायगढ़ ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 04/26 दर्ज कर धारा 20 (b) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम किया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोरझा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सितेंद्र सिंह, अरविल तिर्की, आरक्षक अवधेश मिश्रा, लकेश्वर मिरि, गिरधर लहरे, राकेश ठाकुर, रोहित साहू एवं सरोज साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रेल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेलवे मार्गों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena