Skip to content

सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत-NH-49 पर बढ़ती दुर्घटनाओं का संकट

NH-49 की खतरनाक सड़क: बार-बार हो रही दर्दनाक हादसों की कहानी

खरसिया 15 फरवरी । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर 14-15 फरवरी की रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़-भांटागांव के समीप हाईवे पर खड़ी एक खराब ट्रेलर (ब्रेक डाउन वाहन) से बाइक सवार युवक की पीछे से जबरदस्त भिड़ंत हो गई ।

फाइल फोटो

टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक, जिसकी पहचान बरगढ़-भांटागांव निवासी पीतांबर राठिया (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है, ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया । बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय सरपंच का पुत्र था, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया।

ज्ञात हो कि नेशनल हाईवे 49 अपनी बदहाली और आए दिन होने वाले हादसों के कारण क्षेत्र में ‘मौत के डगर’ के नाम से कुख्यात हो चुका है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुट गई है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena