Skip to content

रायगढ़ के पुसौर में 472 लाख की लागत से बनेगा बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स स्टेडियम! राज्य शासन ने दी मंजूरी

रायगढ़। राज्य शासन ने ग्राम पुसौर, जिला रायगढ़ में बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए कुल 472.71 लाख रुपये की राशि पर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करने की शर्त पर दी गई है।

इस परियोजना में चेनलिंक फेंसिंग के लिए 22.20 लाख, बोरवेल निर्माण के लिए 2.68 लाख, विद्युत कार्यों के लिए 61.25 लाख तथा कंसल्टेंसी शुल्क के लिए 6.30 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, नॉन एस.एस.आर. दरों पर संशोधित लागत के रूप में 75.34 लाख रुपये की राशि को भी शामिल किया गया है।

यह स्टेडियम ग्रामीण युवाओं के लिए खेलकूद की नई संभावनाएं खोलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेगा। स्थानीय निवासियों में इस फैसले का स्वागत हो रहा है, जो ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाओं की कमी को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena