Skip to content

खेत में अज्ञात महिला की मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में  सनसनी

दुर्ग, छत्तीसगढ़। कुम्हारी थाना क्षेत्र के परसदा गांव के खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने खेत से बदबू आने पर शव की खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी।

घटना का विवरणघटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के परसदा गांव में कैवल्य धाम के पीछे खेत में सामने आई, जहां शव करीब एक सप्ताह पुराना होने के कारण पूरी तरह डीकंपोज हो चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL और सीन ऑफ क्राइम टीम की मौजूदगी में पंचनामा किया तथा शव को चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कच्चांदुर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कार्रवाईमहिला की उम्र 40-45 वर्ष आंकी जा रही है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। कुम्हारी थाना पुलिस ने आसपास के थानों को शव की सूचना देकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इलाके में हड़कंप मचने के कारण ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena